बनबसा में सहायक राज्य कर आयुक्त अखिलेश कुमार व्यापारियों को जानकारी देते। स्रोत : व्यापार मंडल
बनबसा (चंपावत)। अधिक से अधिख व्यापारियों का विभाग में पंजीकरण कराने और लंबित देनदारियों का भुगतान कराने के लिए सहायक राज्य कर आयुक्त अखिलेश कुमार ने व्यापारियों के साथ बैठक की। उन्होंने जीएसटी के दायरे में आने वाले सभी व्यवसायियों को करों का भुगतान करने और बीस लाख रुपये सालाना का कारोबार करने वालों को विभाग में अनिवार्य रूप से पंजीकरण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कारोबारियों की शंकाओं का समाधान भी किया।
बनबसा व्यापार मंडल अध्यक्ष भरत भंडारी की अध्यक्षता और महामंत्री अभिषेक गोयल के संचालन में हुई बैठक में सहायक राज्य कर आयुक्त ने कारोबारियों से सरकारी कर का भुगतान समय रहते चुकाने को कहा। कहा कि भुगतान करने में दिक्कतों के लिए वे विभाग में अपील कर सकते हैं। राज्य के बाहर से सामान मंगाने वाले व्यापारियों को जीएसटी में अनिवार्य रूप से पंजीकरण करने को कहा।
समय रहते लंबित भुगतान नहीं किए जाने पर व्यापारियों दिक्कत हो सकती है। उन पर पेनल्टी जैसी कार्रवाई संभव है। व्यापार मंडल पदाधिकारियों से लंबित भुगतान जमा कराने में सहयोग करने की अपील की। कारोबारियों ने लंबित भुगतान के लिए एक सप्ताह का समय मांगा। बैठक में राज्यकर अधिकारी जगत अधिकारी, कनिष्ठ सहायक विकास चंद, भुवन लाल, नवीन कापड़ी, दिनेश, रवि के अलावा व्यवसायी सांसद प्रतिनिधि संजय जोशी, व्यापार मंडल उपाध्यक्ष आशीष गर्ग, कोषाध्यक्ष कमल गुप्ता, ललित वर्मा, सियाराम गोयल, जयप्रकाश अग्रवाल, अमित खर्कवाल, दिनेश गहतोड़ी, राधेश्याम गर्ग, पुरुषोत्तम अग्रवाल आदि रहे।