चंपावत। गोरलचौड़ मैदान में गोल्ज्यू महोत्सव का कारोबार धीमा चल रहा है, जिसका मुख्य कारण लगातार खराब मौसम है। शुक्रवार को मौसम साफ रहा और तेज धूप से मैदान में जमा पानी सूख गया, जिससे थोड़ी चहल-पहल दिखी।
कपड़ा कारोबारी शहबाज ने बताया कि बारिश ने महोत्सव में खलल डाला है। उन्हें जल्द ही मौसम साफ होने और कारोबार में तेजी आने की उम्मीद है। उन्होंने बाजार दाम से सस्ते में कपड़े बेचने की बात कही। साड़ी कारोबारियों ने बताया कि बिक्री न के बराबर हुई है।
उन्हें आने वाले दिनों, खासकर रविवार को अच्छे कारोबार की उम्मीद है। राजस्थान के कारोबारी रवीश भी उत्पाद लेकर आए हैं, पर बृहस्पतिवार की भारी बारिश ने महोत्सव का रंग फीका कर दिया था।