फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना काल में नहीं होंगे व्यापार मंडल के चुनाव

विज्ञापन
चंपावत में व्यापार मंडल चुनाव को लेकर व्यापारियों से मंत्रणा करते जिलाध्यक्ष प्रकाश तिवारी। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। कोरोना काल में व्यापार मंडल के चुनाव नहीं होंगे। ये निर्णय रविवार को प्रांतीय व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष प्रकाश तिवारी की अध्यक्षता और सचिव सतीश जोशी के संचालन में हुई बैठक में लंबे विचार मंथन के बाद लिया गया। व्यापार मंडल के जिला चुनाव अधिकारी एनडी गड़कोटी ने कहा कि कोरोना महामारी के बीच चुनाव संपन्न कराना कतई ठीक नहीं है। इसे लेकर बैठक के बीच फोन से प्रांतीय पदाधिकारियों से भी वार्ता हुई।
विज्ञापन

कई व्यापारी प्रतिनिधियों ने कहा कि चुनाव के चलते कोरोना संक्रमण का अंदेशा बढ़ेगा। दिवाली के बाद ही चुनाव कराने की प्रक्रिया शुरू करना ठीक रहेगा। साथ ही चुनाव संबंधी कोई भी निर्णय लेने से पहले व्यापारियों से राय ली जाएगी। ज्यादातर व्यापारियों ने इस वक्त सदस्यता शुल्क नहीं लेने की राय रखी। अलबत्ता व्यापारियों ने कहा कि पूरे एहतियात के साथ सोमवार से व्यापार मंडल की चंपावत इकाई के लिए सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान पूर्व विधायक केसी पुनेठा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर प्रमुख व्यापारी कमल राय, व्यापार मंडल की चंपावत इकाई के अध्यक्ष अमरनाथ सक्टा, सचिव नवल जोशी सहित कई व्यापारी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें