फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून से खाटू श्याम के लिए जल्द शुरू होगी बस सेवा: धामी

Fri, 02 Jun 2023 11:15 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
टनकपुर में श्री खाटू श्याम बाबा के जागरण का दीप जलाकर शुभारंभ करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी टनकपुर (चंपावत)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्री श्याम मित्र मंडल द्वारा आयोजित तृतीय श्री खाटू श्याम बाबा के जागरण का विधिवत पाठ-पूजा कर शुभारंभ किया। इससे पूर्व श्याम भक्तों ने मुख्यमंत्री धामी का जोरदार स्वागत किया। मुख्यमंत्री को स्मृति चिह्न के रूप में श्री खाटू श्याम बाबा दरबार की मूर्ति भेंट की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि टनकपुर के बाद अब जल्द देहरादून से भी खाटू श्याम के लिए बस सेवा शुरू होगी। उन्होंने फिर दोहरराया कि पूर्णागिरि मेले को बारहमासी मेला बनाया जाएगा।
विज्ञापन

नगर के उत्सव गार्डन में श्याम मित्र मंडल की ओर से आयोजित जागरण के लिए मुख्यमंत्री ने आयोजकों की प्रशंसा की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नौ साल के शासन में भारत की न सिर्फ आर्थिक स्थिति बेहतर हुई बल्कि विश्व में भारत नई ताकत बनकर उभरा है। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार, पूर्व पालिकाध्यक्ष हर्षवर्धन् रावत, मुकेश गोयल, आरके गुप्ता, जय श्याम अग्रवाल, रोहताश अग्रवाल, सुनील सरन, संजय मगन बिहारी, दीनदयाल अग्रवाल, राजेंद्र चौधरी, वैष्णव गायेल, राकेश अग्रवाल, आलोक अग्रवाल, राम सिंह कुंवर, अनुज अग्रवाल, अमित सिंह ठाकुर, बीना अग्रवाल, ममता गर्ग, अंजू गर्ग, ऊषा गर्ग, संतोष मित्तल, मनविंदर छाबड़ा, पंकज अग्रवाल, वैभव अग्रवाल, राजेश अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में श्याम भक्त मौजूद थे।
इनसेट
-बाबा के भजनों पर देर रात तक झूके श्याम भक्त
खाटू श्याम बाबा के जागरण में दिल्ली और राजस्थान के प्रसिद्व भजन गायकों ने एक से बढ़कर एक भजन सुनाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। बाबा के भव्य दरबार को फूलों और रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया था। देर रात तक चले भजनों पर श्याम भक्त खूब नाचे। दिल्ली के भजन गायक मास्टर बॉबी, राजस्थान के अजय सिंह बीकानेरी और जयपुर की भजन गायिका साक्षी अग्रवाल ने बाबा खाटू श्याम के भजनों से कार्यक्रम में समां बांधी। गायकों ने भजनों की अमृत वर्षा से श्याम जी को रिझाया, दिलदार कन्हैया ने मुझको अपनाया है, रास्ते से उठाकर के सीने से लगाया है, जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे, तू कृपा कर बाबा कीर्तन करवाउंगा जैसे भजन सुनाकर भक्तों को थिरकने के लिए मजबूर किया। आरती और प्रसाद वितरण से भजन संध्या का समापन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें