फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: बरेली से पिथौरागढ़ जा रही बस हुई खराब, यात्री परेशान

Sat, 29 Mar 2025 10:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत। बरेली से पिथौरागढ़ जा रही पिथौरागढ़ डिपो की रोडवेज बस बृजनगर (सूखीढांग) के पास खराब हो गई। बस में सवार 35 यात्रियों को चिलचिलाती धूप में दो घंटे तक दूसरी बस के आने का इंतजार करना पड़ा। बाद में दूसरी बस से यात्रियों को पिथौरागढ़ के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन

शनिवार को पिथौरागढ़ डिपो कि बस (यूके 07 पीए 3197) बरेली से यात्री लेकर पिथौरागढ़ के लिए रवाना हुई। बस टनकपुर पहुंचने के बाद 25 किमी आगे बढ़ी ही थी कि तकनीकी खामी के कारण बृजनगर (सूखीढांग) के पास जाकर रुक गई। परिचालक ने बस को ठीक करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। करीब दो घंटे बाद दूसरी बस पहुंची और यात्रियों को गंतव्य के लिए रवाना किया गया। पिथौरागढ़ डिपो के सहायक मंडलीय प्रबंधक रविशेखर कापड़ी ने बताया कि फैन बेल्ट खराब होने के कारण बस खराब हो गई थी। मेकेनिक भेजकर बस को ठीक कराया गया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें