फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: दीपावली पर टनकपुर डिपो से बसों के बढ़ेंगे फेरे

Fri, 25 Oct 2024 12:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। खुशियों के पर्व दीपावली पर रोडवेज टनकपुर से महानगर दिल्ली समेत अन्य प्रमुख स्थानों से घर आने-जाने के लिए 11 अतिरिक्त बस संचालित करेगा। शुक्रवार से इस व्यवस्था को शुरू किया जाएगा। इसमें दिल्ली से आने वाले यात्रियों के लिए सर्वाधिक चार अतिरिक्त बसें संचालित होंगी जबकि बरेली, रुद्रपुर आदि के लिए बसों के अतिरिक्त फेरे बढ़ाए जाएंगे। इससे यात्रियों को बसों का सस्ता और आरामदेह सफर की सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन

उत्तराखंड परिवहन निगम के एआरएम संचालन नरेंद्र कुमार गौतम ने बताया कि पहाड़ के प्रवेश द्वार टनकपुर डिपो से कुल 105 बसों का संचालन किया जा रहा है। दीपावली पर अधिक यात्रियों का दबाव रहता है और लोग अवकाश पर घरों को आते-जाते हैं।
इसमें दिल्ली, हरिद्वार, रुद्रपुर, हल्द्वानी, काशीपुर आदि के लिए अधिक यात्री दबाव रहता है। दिल्ली के लिए प्रतिदिन 11 बस पर अब चार अतिरिक्त के साथ 15 बसों का संचालन होगा। हरिद्वार के लिए सात बसों का संचालन होता है अब दो अतिरिक्त बस चलाई रही है जबकि मुरादाबाद दो, पंजाब छह समेत अन्य नगरों के लिए नियमित बसों का संचालन होता है।
विज्ञापन

काशीपुर के लिए प्रतिदिन चार, रुद्रपुर दो, बरेली 14 बसें प्रतिदिन संचालित होती हैं। अब अधिक यात्री होने पर बसों के फेरे बढ़ा दिए जाएंगे। बहरहाल, रोडवेज प्रशासन की ओर से दीपावली पर अतिरिक्त बसों के संचालन से यात्रियों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें