पाटी (चंपावत)। दीपावली के चलते खाद्य सुरक्षा विभाग ने पाटी, खेतीखान में होटल, रेस्टोरेंट और मिठाई की दुकान का निरीक्षण किया। इस दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई, बेसन, नमकीन, मसाले, पनीर के छह सैंपल लिए। टीम ने दुकानदारों को दुकान और गोदामों को साफ रखने, एक्सपायरी सामन को न बेचने के साथ शुद्ध और ताजा सामान बेचने के आदेश दिए। टीम में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगिता तिवारी, अनिल मिश्रा, राकेश फर्त्याल शामिल रहे।