रोडवेज की बसों में किराया वृद्धि के विरोध में बृहस्पतिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री हरीश रावत का पुतला फूंका। भाजपाइयों ने मांग की कि किराया वृद्ध को वापस लिया जाए, अन्यथा आंदोलन किया जाएगा।
भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष बगौली के नेतृत्व में कार्यकर्ता मुख्यमंत्री का पुतला लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए तुलसी राम चौराह पहुंचे, जहां पुतला फूंक जोरदार नारेबाजी की। वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार ने पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में वृद्धि करने के बाद अब रोडवेज की बसों में किराया बढ़ाकर आम जनता पर महंगाई का बोझ डालने का काम किया है। उन्होंने कहा कि जनता पर महंगाई की यह मार सरकार का राजस्व बढ़ाने या फिर विभागों को फायदा पहुंचाने के लिए नहीं बल्कि सरकार अपने कार्यकर्ताओं को लाभ पहुंचाने के लिए ऐसा कर रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
प्रदर्शन में ग्रामीण मंडल अध्यक्ष कमल पंत, नगर मंडल अध्यक्ष गिरीश वर्मा, सांसद प्रतिनिधि नरेश सकारी, तारा चंद, नारायण सिंह महर, प्रकाश पांडेय, ईश्वरी दत्त पंत, अमजद हुसैन, हरिओम सेठी, मुकेश साहू, बची सिंह महर, प्रवीण मेहता, योगेश जोशी, कमलेश भट्ट, कमलकांत, सुकुमार, नारायण गैड़ा आदि थे।