लोहाघाट (चंपावत)। चंपावत और नैनीताल जिले की सीमा के ढोली गांव में एक दुकान में लाग लगने से लाखों रुपये का सामान जल गया। लोहाघाट से पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने मशक्कत के बाद आग पर काबू तो पाया, लेकिन तब तक अधिकतर सामान जल चुका था।
सुरेश सिंह की दुकान बाराही बिष्ट जनरल स्टोर के नाम से ढोली गांव में है। सोमवार रात करीब 10 बजे इस दुकान के दो मंजिले में अचानक आग लग गई। आग देखकर परिजनों की चीखपुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आग बुझाने की कोशिश कर लोहाघाट फायर स्टेशन को भी सूचना दी। एफएसओ चंदन राम के नेतृत्व में फायर ब्रिगेड की टीम 55 किमी दूर ढोली गांव पहुंची। उन्होंने फायर कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। आग से सामान बचाने के प्रयास में दुकानदार सुरेश का भाई गोपाल सिंह आंशिक रूप से झुलस गया। उसका स्थानीय स्तर पर उपचार कराया गया। दुकानदार सुरेश ने बताया कि आग से दुकान में रखे कापी-किताब, कपड़े, रस्से, बच्चों के झूले, बर्तन, नकदी-जेवरात घरेलू समान जल गया। घटना से उसे करीब आठ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका।