फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्णागिरि मंदिर समिति उपाध्यक्ष की दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जला

विज्ञापन
मां पूर्णागिरि धाम में एक दुकान में लगी आग में जला सामान। - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। मां पूर्णागिरि मंदिर समिति के उपाध्यक्ष की दुकान में तड़के अचानक आग लग गई। इससे पहले की आग पर काबू पाया जाता दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जल गया। दुकान स्वामी के मुताबिक पांच से छह लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने की वजह शॉर्टसर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन

पूर्णागिरि धाम के सेलागाड़ स्थित मंदिर समिति उपाध्यक्ष नीरज पांडेय की दुकान में तीन कर्मचारी सोए थे। सुबह करीब साढ़े चार बजे कुछ जलने की गंध आने पर कर्मचारियों ने उठकर देखा तो दुकान में आग लगी थी। शोर मचाने पर आसपास के दुकानदार और दुकानों के कर्मचारी आग बुझाने दौड़े और जैसे-तैसे आसपास की दुकानों में डंप पानी से आग बुझाई। दुकान स्वामी मंदिर समिति उपाध्यक्ष नीरज ने बताया कि आग से दुकान में रखा करीब पांच से छह लाख रुपये का नारियल, प्रसाद, चुनरी, पूजा सामग्री जली है। दुकान स्वामी ने शॉर्टसर्किट से आग लगने की आशंका जताई है। अग्निशमन विभाग, पुलिस, राजस्व विभाग को घटना की सूचना दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें