बाराकोट ब्लाक के झिरकुनी में भारी बारिश से चेतराम शर्मा का ध्वस्त हुआ मकान।
- फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड बाराकोट के झिरकुनी गांव में भारी बारिश के चलते चेतराम शर्मा सहित 10 लोगों का तीन मंजिला पुस्तैनी मकान एक ओर से क्षतिग्रस्त हो गया है। इस मकान में वर्तमान में कोई भी व्यक्ति न रहने से बड़ा हादसा होने से टल गया। गांव के इस पुस्तैनी मकान में नवीन जोशी, घनश्याम जोशी, चेतराम शर्मा, शेखरानंद जोशी, भैरव दत्त जोशी, केशव दत्त जोशी, अंबा दत्त जोशी, लक्ष्मी दत्त जोशी, राम दत्त जोशी, गणेश दत्त जोशी का परिवार पूर्व में रहता था। वर्तमान में सभी लोगों के अपने नए मकान बनाने के कारण मकान में वर्तमान में कोई नहीं रहता था। रविवार की रात को हुई मूसलाधार बारिश में मकान एक ओर से भरभराकर गिर गया। नवीन ने घटना की जानकारी क्षेत्रीय पटवारी को दे दी है। ग्रामीणों ने भवन स्वामियों को हुए नुकसान का जायज लेकर उचित मुआवजा देने की मांग की है।