चंपावत में बुद्ध जयंती पर माल्यार्पण करते कार्यकर्ता।
- फोटो : AMAR UJALA
चंपावत। जिला मुख्यालय में एससी-एसटी इंप्लाइज फैडरेशन की जिला इकाई ने बुद्ध जयंती के मौके पर भगवान बुद्ध की शिक्षाओं की प्रासंगिकता पर चर्चा की। इस दौरान कोरोना वायरस की महामारी के चलते सोशल डिस्टेसिंग का भी पालन किया गया। जिलाध्यक्ष मदनराम आर्य ने कहा कि बुद्ध की मध्यम मार्ग अपनाने की सीख मौजूदा दौर में और ज्यादा प्रासंगिक है। अंबेडकर कॉलोनी में हुए कार्यक्रम में परिषद के अध्यक्ष व बेरोजगार संगठन के रमेश टम्टा ने कहा कि भगवान बुद्ध ने लोगों को मध्यम मार्ग का संदेश दिया था। फेडरेशन के उपाध्यक्ष राजीव अटियाल ने कहा कि भगवान बुद्ध ने दुनिया को मानवता का संदेश दिया। कार्यक्रम में भगवान बुद्ध के बताए अष्टांगिक मार्ग पर चलने के साथ ही पशुबलि रोकने का संकल्प लिया गया| इस मौके पर पुष्कर राम आर्य, राजू अटियाल, नीरज कुमार, रमेश टम्टा, प्रमोद टम्टा, संजय कुमार, नवीन राम आदि मौजूद रहे। संगठन ने इस दौरान नरसिंहडांडा के चार गरीब परिवारों को राशन भी वितरित किया।