फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन भर ठप रही बीएसएनएल सेवा

Mon, 25 Apr 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, टनकपुर/बनबसा (चंपावत)।
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर/बनबसा (चंपावत)। जिले के मैदानी क्षेत्र टनकपुर, बनबसा में बीएसएनएल की मोबाइल, इंटरनेट सेवा रविवार एक बार फिर ठप होने से उपभोक्ता परेशान रहे। वर्तमान में खटीमा-टनकपुर हाइवे टू-लेन का निर्माण कार्य चल रहा है। इसके चलते बीते कुछ माह से सीमांत क्षेत्र में बीएसएनएल की मोबाइल सेवा आए दिन पटरी से उतरती रही। इन दिनों उत्तर भारत का प्रमुख मां पूर्णागिरि मेला लगा है।
विज्ञापन


मां के दर्शन को आए बीएसएनएल के मोबाइल उपभोक्ताओं को भी अपने परिजनों से संपर्क करने में दिक्कतें हुई। मां पूर्णागिरि धाम क्षेत्र में कुछ समय पहले बीएसएनएल मोबाइल टावर लगा था। इससे उपभोक्ताओं को सुविधा मिल रही थी। इस मामले में बीएसएनएल के अधिकारी से संपर्क नहीं हो पाया। सड़क बना रही संस्था के कर्मी के मुताबिक सितारगंज से बनबसा तक कई जगह ओएफसी कटने से संचार सेवा ठप हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें