फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएनएल की ब्रॉडबैंड सेवा ठप

Fri, 05 Aug 2016 10:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पाटी (चंपावत)
विज्ञापन
विज्ञापन
देवीधुरा बाजार क्षेत्र में दो दिनों से बीएसएनएल की ब्रॉडबैंड सेवा बंद होने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक दिक्कतें विभिन्न विभागों में निकली भर्तियों के लिए ऑनलाइन फार्म भरने वाले छात्र-छात्राओं को हो रही है। लोगों ने शीघ्र ब्रॉडबैंड सेवा ठीक न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है
विज्ञापन

। पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष दीपक जोशी की अध्यक्षता तथा पीएलवी नवीन राणा के संचालन में हुई बैठक में वक्ताओं का कहना था कि आए दिन क्षेत्र में बीएसएनएल की ब्रॉडबैंड सेवा बाधित होती रहती है। ब्रॉडबैंड सेवा ठप पड़ने से युवाओं को आनलाइन फार्मों को भरने के लिए अनावश्यक रूप से धन और समय बर्बाद कर पाटी, लोहाघाट आदि स्थानों में जाने को मजबूर होना पड़ रहा है।

वहीं व्यापारियों का कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। लोगों का कहना था कि विभाग को ब्रॉडबैंड सेवा बंद होने की जानकारी दिए जाने के बावजूद भी विभाग इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। लोगों का कहना था कि यदि सेवा शीघ्र सुचारु नहीं की गई तो आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस अवसर पर कुंदन बिष्ट, तुलसी सोराड़ी, रवीश जोशी, उमेद बिष्ट, रंजीत सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें