फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: चंपावत में तीन घंटे ठप रही बीएसएनएल की इंटरनेट सेवा

Mon, 17 Nov 2025 10:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। नगर में सोमवार को करीब तीन घंटे बीएसएनएल की इंटरनेट सेवा ठप रही। दोपहर एक बजे से लेकर शाम चार बजे तक बीएसएनएल की इंटरनेट सेवाएं ठप रही। इससे स्थानीय लोगों और बीएसएनएल के सैकड़ों उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

साइबर कैफे, ऑनलाइन बिलिंग संबंधी कारोबार, सरकारी और निजी दफ्तरों के काम प्रभावित हुए। बीएसएनएल के जेटीओ विजय बहादुर ने बताया कि अल्मोड़ा क्षेत्र में बीएसएनएल की लाइन में काम चलने के कारण करीब तीन घंटे इंटरनेट सेवा बाधित रही। उन्होंने बताया कि शाम करीब चार बजे सेवा सुचारु कर दी गई थी। बीएसएनएल की ओर से उपभोक्ताओं को बेहतर इंटरनेट सुविधाएं देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें