फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपदा में ऐसे पहुंचाएं पीड़ितों को राहत

Fri, 22 Jul 2016 10:31 PM IST
श्रीरीठा साहिब (चंपावत)
विज्ञापन
विज्ञापन
आपदा प्रबंधन और रेस्क्यू सेल की तरफ से श्रीरीठा साहिब जीआईसी में छात्रों को आपदा से बचाव के टिप्स दिए। पाटी के थानेदार बीआर पौरी के संचालन में हुए कार्यक्रम में भूस्खलन, भूकंप आने में बरती जाने वाली सावधानियां बताई गईं।
विज्ञापन


मुख्य प्रशिक्षक नरेंद्र कोटियाल, धन सिंह बिष्ट, मोहन बिनवाल, मोहन अधिकारी, शेखर भट्ट आदि ने आपदा के दौरान सीमित संसाधनों और आसपास की वस्तुओं का प्रयोग कर राहत और बचाव कार्य का प्रशिक्षण दिया।

आपदा राहत टीम ने बच्चों को भूस्खलन, वाहन दुर्घटना, मकान गिरने, सड़क दुर्घटना, भूंकप, अतिवृष्टि आदि से निपटने एवं प्रभावितों को सुरक्षित स्थानों में पहुंचाने का हुनर सीखाया। छात्रों को कंबल, जैकेट, बोरे, तौलिए का प्रयोग कर स्ट्रेचर बनाने की तकनीक को बताया। आपदा में घायलों को निकालने के बाद फर्स्ट-एड के लिए ले जाने के बारे में बताया। रेस्क्यू टीम ने आपदा के समय प्रयोग किए जाने वाले उपकरणों की जानकारी देने के साथ ही प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें