फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंपावत के पुलिस परिवार की महिलाओं का शानदार प्रदर्शन

विज्ञापन
देहरादून में पुलिस परिवार की महिलाओं के हस्तनिर्मित उत्पादों में ट्रॉफी के साथ विजेता चंपावत की - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। उत्तराखंड पुलिस वाइव्स एसोसिएशन (उपवा) की ओर से देहरादून में 18 से 20 अक्तूबर तक आयोजित हुए तीन दिवसीय दिवाली वेलफेयर मेले में चंपावत के पुलिस परिवार की महिलाओं ने शानदार प्रदर्शन किया। पुलिस की महिला प्रकोष्ठ की प्रभारी मीनाक्षी नौटियाल के नेतृत्व में गई चंपावत जिले की पुलिस परिवार की महिलाओं ने हस्तनिर्मित उत्पादों में प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

कोतवाली चंपावत के आरक्षी किशन ह्यांकी की पत्नी अंजलि ह्यांकी को बेहतरीन हस्तनिर्मित उत्पादों के लिए अभिनय विचार पुरस्कार और प्रतिसार निरीक्षक महेश चंद्रा की पत्नी वंदना जोशी को भागीदारी पुरस्कार दिया गया। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह की पत्नी गुरमीत कौर और पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार की पत्नी अलकनंदा अशोक ने पुरस्कृत किया। कहा कि ये महिलाएं मेहनत से हस्तनिर्मित उत्पादों को तैयार कर आत्मनिर्भर की ओर हैं। एसपी देवेंद्र पींचा, सीओ अविनाश वर्मा और बीसी पंत ने विजेता टीम को बधाई देते हुए उनके प्रदर्शन को दूसरों के लिए प्रेरित करने वाला बताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें