फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओ हिमा जाग, कां छ तेरो जलेबी को डाब...

विज्ञापन
लोहाघाट के खालगढ़ में चल रहे सीमा क्षेत्रीय दीप महोत्सव में प्रस्तुतियां देते कलाकार। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड के खालगढ़ा किमतोली में सीमा क्षेत्रीय दीप महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम शुरू हो गई है। महोत्सव में लोहाघाट के कलाकारों ने ओ हिमा जाग, कां छ तेरो जलेबी को डाब और यो हिमाल डांडा देखिछो न्योरा न्यारा की प्रस्तुति देकर समां बांध दिया।
विज्ञापन

महोत्सव समिति के अध्यक्ष माधो सिंह अधिकारी की अध्यक्षता में सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रदीप शर्मा ने किया। कुमाऊं लोक सांस्कृतिक कला दर्पण के दल नायक भैरव राय के नेतृत्व में कलाकारों ने कुमाऊंनी, गढ़वाली के अलावा पंजाबी, हरियाणवी आदि सांस्कृतिक कार्यक्रमों की बेहतर प्रस्तुति दी।
संचालन दीपक जोशी और संजय पांडेय ने किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान संगठन प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता अधिकारी, मदन कलौनी, चांद बोहरा, मोहित पांडेय, युगल धौली, कमल पांडेय, हयात सिंह बोहरा, मनीष भट्ट, हुकुम सिंह, लक्ष्मण दत्त भट्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें