फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: गुरु गोरखनाथ मंदिर में घंटियों पर चल रहे विवाद पर मंथन

Mon, 02 Jun 2025 10:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
मंच/चंपावत। गुरु गोरखनाथ मंदिर में घंटियों पर चल रहे विवाद के संबंध में मंदिर परिसर में बैठक की गई। क्षेत्र के लोगों और गुरु गोरखनाथ मंदिर के महंत योगी राम नाथ ने बैठक की। घंटियों पर कुछ दिन पूर्व हुए विवाद में लोगों और जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने विचार रखे और सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि मिट्टीखाल में रखी गई घंटियों को उनके स्थान पर यथावत रखा जाएगा। यह भी निर्णय लिया गया कि मंदिर परिसर में भविष्य में जो भी विकास कार्य किए जाएंगे, उस पर क्षेत्रों के लोगों की सहमति भी ली जाएगी। बैठक में जिपं प्रतिनिधि दिलीप महर, प्रबंधक एबीसी अल्मा मेटर मदन महर, सुंदर सिंह, दान सिंह, दीपेश शर्मा, पुष्कर सिंह, देवेंद्र जोशी, शैलेश जोशी, मनोज जोशी, ईश्वरी शर्मा, संजय कुंवर, जगदीश सिंह, मंच चौकी प्रभारी मनोहर सिंह रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें