फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुक्कबाजी में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
टनकपुर में खेल महाकुंभ में बाक्सिंग मुकाबले में भिड़ते खिलाड़ी। - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
जिला युवा कल्याण विभाग की ओर से मंगलवार से स्टेडियम में दो दिवसीय खेल महाकुंभ शुरू हो गया है। पहले दिन अंडर 14 बालक-बालिकओं के बाक्सिंग मुकाबले हुए। उद्घाटन मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक प्रतिनिधि महेश मुरारी ने किया।
विज्ञापन

जिला क्रीड़ा अधिकारी राजेंद्र सिंह धामी और प्रभारी जिला युवा कल्याण अधिकारी भूपेंद्र सिंह रावत की देखरेख में आयोजित खेल महाकुंभ में मंगलवार को अंडर 14 बाक्सिंग मुकाबले में 36.38 किग्रा भार वर्ग में नितिन ठकुराठी ने आयुष नाथ को हराया। 14 किग्रा भार वर्ग मेें उत्सव ने सौम्य को, 44 किग्रा भार वर्ग में जीत प्रजापति ने मनीष को, विक्रांत ने करन को, 48 किग्रा भार वर्ग में दीपाशु कांडपाल ने गौरव और अमन ने अंशित, 50 किग्रा भार वर्ग में जीतेंद्र ने सचिन महर को और बालिका वर्ग 40 किग्रा भार में शिखा बिष्ट ने बबीता आर्या को पराजित किया।
निर्णायक जगजीवन सिंह मेहता, नवीन चौहान, रेखा पांडेय, सूरज पांडेय थे। युवा कल्याण विभाग की ओर से विजेता खिलाड़ियों को सात सौ, उप विजेता को पांच सौ रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी जसवंत सिंह खड़ायत, हीरा गिरी, भूवन प्रसाद, नरेंद्र गोस्वामी, गोविंद बल्लभ, प्रकाश सिंह आदि ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें