फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटनाओं को दावत दे रहे हैं पहाड़ी से गिर रहे बोल्डर

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर चार दिन बाद यातायात सुचारु हो गया है। अलबत्ता सड़क में गिरा मलबा अभी पूरी तरह से साफ नहीं किया जा सका है। पहाड़ी से समय समय पर गिर रहे बोल्डर दुर्घटनाओं को दावत दे रहे हैं। एनएच की ओर से मशीनों के जरिये सावधानी पूर्वक मलबे को हटाने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

लोहाघाट-घाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर विगत बृहस्पतिवार की रात को भारी बारिश के बाद पहाड़ी से मलबा गिरने से यह मार्ग भारतोली, मौकोट और लीसा डिपो के पास बाधित हो गया था। तीनों ही स्थानों पर भारी मात्रा में मलबा गिरने से एनएच को मलबे के निस्तारण में काफी मशक्कत करनी पड़ी। रविवार की रात करीब आठ बजे सड़क से मलबा हटाकर यातायात सुचारु किया गया। एनएच के ईई एलडी मथेला ने बताया कि 12 मीटर चौड़ी सड़क से करीब पांच मीटर मलबा हटाकर यातायात शुरू करा दिया है। उन्होंने बताया कि सड़क के शेष हिस्से से जेसीबी, पोकलैंड मशीनों से मलबा हटाने का कार्य जारी है। ईई मथेला ने बताया कि भारतोली और मौकोट में पहाड़ी से समय समय से गिर रहे बोल्डरों के कारण कार्य करने में दिक्कतें आ रही हैं। मशीन ऑपरेटरों को मलबा साफ करने में काफी सावधानी बरतनी पड़ रही है। उन्होंने बताया कि जल्द ही पूरे सड़क से मलबा हटा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें