लोहाघाट (चंपावत)। विकास खंड लोहाघाट में नेपाल सीमा को जोड़ने वाले पंचेश्वर मार्ग में किमतोली के पास दो पिकअप की भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों चालक घायल हो गए। एक वाहन खाई में गिरने से बाल-बाल बच गया।
पंचेश्वर मार्ग पर किमतोली के पास दो पिकअप की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। मोटर मार्ग संकरा होने के चलते एक वाहन खाई में गिरने से बाल-बाल बच गया। वाहनों की भिड़ंत के बाद मोटर मार्ग पर करीब एक घंटे तक जाम लग गया। सूचना मिलने के बाद पंचेश्वर कोतवाली प्रभारी इंद्रजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और वाहन चालकों को समझा बुझा कर मामले को सुलझाया। बताया जा रहा है कि एक वाहन ओवरलोड था। ब्रेक नहीं लगने से वह दूसरे वाहन से टकरा गया। भिड़ंत में दोनों चालकों को मामूली चोटें आई।