स्वतंत्रता दिवस में मद्देनजर पुलिस और एसएसबी के जवानों को भारत-नेपाल सीमा पर खास सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस ने सीमा से लगे होटल, ढाबों में सघन चेकिंग की।
विज्ञापन
सीओ राजन सिंह रौतेला ने बताया कि सीमा पर पुलिस और सुरक्षा तंत्र पहले से ही सतर्क हैं। थानाध्यक्ष विनोद यादव ने बताया कि एसपी डीएस कुंवर के निर्देश पर पुलिस, एलआईयू, एसओटीएफ, अभिसूचना इकाई, एसएसबी सीमा पर संयुक्त निगरानी कर रहे हैं।