फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उप शिक्षाधिकारी ने मौका मुआयना कर शुरू की जांच

विज्ञापन
पाटी क्षेत्र में गिरी मिली पुस्तकों का मुआयना करने के साथ जानकारी एकत्र करतीं उप शिक्षाधिकारी स? - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
पाटी (चंपावत)। आठवीं कक्षा तक के छात्र-छात्राओं को बंटने वाली पुस्तकों के कुछ बंडलों के नाली में मिलने के मामले की जांच शुरू कर दी है। पाटी की उप शिक्षाधिकारी सोनी महरा ने बुधवार को स्थलीय निरीक्षण कर कर्मियों और ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। उन्होंने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच टीम बनाई गई है।
विज्ञापन

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा विभाग की सैकड़ों किताबें मंगलवार को पाटी के पोखरी क्षेत्र में नाली में गिरी मिली थी। नाली में गिरे इन बंडलों में छह से आठवीं कक्षा तक की हिंदी, गणित, विज्ञान विषय की पुस्तकें शामिल थीं। स्थानीय लोगों ने नाली से इन किताबों को उठा कर शिक्षा अधिकारियों को सूचना दी। मामले को विभाग ने गंभीरता से लेते हुए तीन सदस्यीय जांच दल बनाया है। जांच टीम में उप शिक्षाधिकारी के अलावा पाटी और देवीधुरा जीआईसी के प्रधानाचार्य शामिल किए गए हैं। ये टीम एक हफ्ते के भीतर उच्चाधिकारियों को जांच रिपोर्ट देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें