फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमार वृद्धा को बीओबी ने घर जराकर किया भुगतान

विज्ञापन
बनबसा के भैंसाझाला गांव में घर जाकर वृद्घा को भुगतान करते बैंक कर्मी। - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
बीओबी ने घर जाकर बीमार वृद्धा को दिया भुगतान
विज्ञापन

बनबसा (चंपावत)। बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी/बॉब) ने एक बीमार वृद्धा को घर जाकर भुगतान किया। बनबसा के भैंसाझाला निवासी जयंती देवी (90) को बैंक अधिकारी गौतम कुमार ने शुक्रवार को उनके घर जाकर दस हजार की रकम सौंपी। उक्त महिला को वृद्धावस्था पेंशन मिलती है। उक्त महिला का बेटा गुजरात में लॉकडाउन में फंसा है। उनका स्वास्थ्य भी खराब है। बैंक के शाखा प्रबंधक अंकित राठौर ने बताया कि उम्रदराज, विभिन्न पेंशनरों, बीमार, असहाय लोगों को बॉब कर्मी अब घर जाकर उनका भुगतान कर रहा है। खाते में उपलब्धता के आधार पर उक्त लोगों की मांग के मुताबिक रकम उनके घर जाकर दी जाएगी। बताया कि पात्र उपभोक्ता ही इस योजना का लाभ उठा सकेंगे। शाखा प्रबंधक ने बताया कि केंद्र सरकार उज्ज्वला योजना के उपभोक्ताओं के बैंक खाते में कुकिंग गैस रीफिलिंग का पूरा पैसा भी भेज रही है। संवाद
फोटो 24 टीएनपीबीएनबी 01 पी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें