फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: बोर्ड परीक्षा के चलते सर्वाइकल कैंसर के टीके की रफ्तार धीमी

Sun, 15 Mar 2026 11:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिले में बोर्ड परीक्षा के चलते सर्वाइकल कैंसर के टीकाकरण की रफ्तार धीमी चल रही है। अप्रैल माह से इसकी रफ्तार बढ़ने की उम्मीद है। जिले के पांच स्थानों में सर्वाइकल कैंसर के टीके लगाने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में वर्तमान में सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा कैंसर) के टीके करीब 67 किशोरियों को लगाए गए हैं। जिला अस्पताल चंपावत, उप जिला अस्पताल टनकपुर, लोहाघाट, पीएचसी पाटी और बाराकोट में टीकाकरण किया जा रहा है। वर्तमान में चल रही उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के कारण टीकाकरण धीमा है।
देश में सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाली मौतों का एक प्रमुख कारण है। ऐसे में केंद्र सरकार ने इसकी रोकथाम के लिए टीकाकरण की पहल की है। 14 से 15 आयु वर्ग की किशोरियों का टीकाकरण किया जा रहा है। लाभार्थियों का पंजीकरण यू विन पोर्टल के माध्यम से हो रहा है। टीके के बाद उन्हें आधे घंटे के लिए निगरानी में भी रखा जा रहा है। जिले को वर्तमान में करीब 2500 के आसपास टीके मिले हैं।
विज्ञापन

-

कोट

सर्वाइकल कैंसर के टीके 14 से 15 आयु वर्ग की किशोरियों को लगानी है। वर्तमान में चल रही हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में इस उम्र की किशोरियां अधिक शामिल हैं। ऐसे में टीकाकरण अभियान की रफ्तार धीमी है। बोर्ड परीक्षा समाप्त होने के बाद अप्रैल माह से टीकाकरण की रफ्तार बढ़ेगी। डॉ. देवेश चौहान, सीएमओ, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें