फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनलेख में जीप खाई में गिरी, ड्राइवर की मौत

Sun, 04 Sep 2016 09:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
बनलेख में जीप खाई में गिरी, ड्राइवर की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 बनलेख के पास एक जीप 200 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गैडाख्याली की प्रधानाध्यापिका घायल हो गई है।
विज्ञापन


चंपावत से टनकपुर जा रही जीप (यूए-03/2553) बनलेख के पास खाई में गिर गई। हादसे की वजह ड्राइवर को दौरा पड़ना बताया गया है। दुर्घटना में ड्राइवर टनकपुर वार्ड नंबर 5 निवासी श्याम लाल (35) पुत्र बची लाल की मौके पर ही मौत हो गई। गैडाख्याली प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका आशा देवी (45) पत्नी जगदीश चंद्रा घायल हो गई। उन्हें आपात चिकित्सा सेवा 108 के जरिए जिला अस्पताल लाया गया। मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ.आरके जोशी ने बताया कि प्रधानाध्यापिका की आंख के अलावा शरीर के कुछ हिस्सों में चोट है। अलबत्ता वे खतरे से बाहर हैं। 
विज्ञापन


सोमवार को पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंपा जाएगा। जीप में सवार दो अन्य लोग सुरक्षित है। ये दोनों सवार दूसरे वाहन से टनकपुर को रवाना हो गए। हादसे की जानकारी मिलने पर कोतवाल एचएस फिरमाल और बाजार चौकी के इंचार्ज लक्ष्मण सिंह के नेतृत्व में यहां से पुलिस बल मौके पर पहुंची, जबकि रास्ते से गुजर रहे जिला पंचायत सदस्य बसंत पुनेठा, व्यापार संघ सचिव सनी वर्मा, प्रधान महेश पुनेठा, संजय रावत, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष प्रकाश बिनवाल ने ग्रामीणों के साथ मिलकर शव को खाई से निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें