फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्तदान शिविर में 65 यूनिट रक्त एकत्र हुआ

Wed, 14 Jun 2017 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत
विज्ञापन
रक्तदान शिविर में विचार रखते वक्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
  
विज्ञापन

विश्व रक्तदाता दिवस पर जिला अस्पताल में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर 65 लोगों ने रक्तदान किया। करीब चार घंटे तक चले शिविर में रक्तदान करने को लेकर लोगों में काफी उत्साह रहा। अस्पताल में रक्त संग्रहण केंद्र शुरू होने के बाद पहली बार आयोजित इस रक्तदान शिविर में विद्यार्थियों, व्यापारियों, कर्मचारियों, अधिकारियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों के अलावा एसएसबी कर्मियों ने खून दिया। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र दिया गया।

शिविर का उद्घाटन मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ.आरके जोशी, रेडक्रास सोसायटी के पूर्व चेयरमैन श्यामनारायण पांडेय, रेडियोलॉजिस्ट डॉ.एचसी त्रिपाठी एवं जिला सूचना अधिकारी एनएस बिष्ट ने किया। पिथौरागढ़ ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ.नरेंद्र शर्मा के नेतृत्व में रक्तदान का यह पूरा कार्यक्रम संपन्न हुआ। उन्होंने रक्तदाताओं और आम लोगों को रक्तदान करने के फायदे भी बताए।
विज्ञापन


रक्तदान करने के लिए बुधवार सुबह 11 बजे से लोगों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई। खाद्यान्न निरीक्षक प्रकाश सिंह फर्त्याल ने सबसे पहले रक्तदान किया। इसके बाद यह सिलसिला करीब 3 बजे तक चला। खून देने वालों में सभासद नरेश जोशी, छात्रसंघ अध्यक्ष गौरव पांडेय, वन क्षेत्राधिकारी हेम चंद्र गहतोड़ी, प्रवक्ता बाजश्रवा आर्य, अमित वर्मा, व्यापारी विजय वर्मा, मुक्तेश वर्मा, गणेश महराना, विकास साह, मयूख चौधरी, सुनील पुनेठा, सूरज प्रहरी, जिला अस्पताल के वरिष्ठ सहायक त्रिभुवन कोठारी, त्रिभुवन सिराड़ी आदि शामिल थे।
मां पूर्णागिरि बीएड कॉलेज के प्रवक्ता डॉ.गिरीश पचौली एवं डॉ.खीमराज जोशी के नेतृत्व में 13 छात्राएं और तीन छात्र रक्तदान करने आए। जल निगम के सहायक अभियंता आरके गुप्ता, एमएस मनराल, कमलेश उप्रेती समेत बड़ी संख्या लोगों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। सीएमएस की पत्नी अनीता जोशी, पूर्व प्रधान पुष्पा गोस्वामी शिविर में आए, लेकिन वह रक्तचाप की परेशानी की वजह से रक्तदान नहीं कर सके। रक्तदान शिविर में चंपावत की पैथोलॉजिस्ट डॉ.सुषमा नेगी, मनोज मेहता, यूएस बसेड़ा आदि ने सहयोग किया।

एसएसबी के 11 कर्मियों ने रक्तदान किया 
सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के 11 कर्मियों ने रक्तदान किया। मृत्युंजय कुमार मिश्रा के नेतृत्व में तरुण कुमार यादव, राजू सिंह राणा, अरुण कुमार बुड़ाकोटी, सुब्रमण्यम सी, जगमोहन सिंह, संदीप कुमार, राहुल कुमार, सुभाष चंद्र, वरुण कुुमार त्यागी, संजीव कुमार पांडेय ने खून दान किया।


खून देने 48 किमी दूर से आए डा.सिंह
सेवानिवृत्त मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) डॉ.विजय कुमार सिंह अमर उजाला फाउंडेशन के रक्तदान शिविर में रक्तदान करने के लिए 48 किलोमीटर दूर पाटी से आए। सितंबर 2014 में रिटायर हो चुके डॉ.सिंह में 63 साल की उम्र में भी खून दान करने का जज्बा है। कहते हैं कि वह रक्तदान कर मानवता का फर्ज निभा रहे हैं। डॉ.सिंह पाटी में अपने डॉक्टर बेटे आभाष सिंह और डॉक्टर बहू के साथ रह रहे हैं।

जानकारी मिली, तो रक्तदान करने पहुंचे गौरव
टनकपुर के युवक गौरव शर्मा जिला मुख्यालय में एक विभाग में किसी काम से आए थे, लेकिन उन्हें अमर उजाला फाउंडेशन के रक्तदान शिविर की जानकारी मिली, तो वे काम निपटने के बाद तुरंत ब्लड बैंक आए और रक्तदान किया।

13 बार रक्तदान कर चुके ग्रिफ के जगमोहन
ग्रिफ के जगमोहन सिंह नेगी ने बुधवार को 13वीं बार रक्तदान किया। करीब 57 साल के नेगी का कहना है कि वह करीब चार दशक पूर्व से रक्तदान करते रहे हैं। इससे उन्हें कमजोरी नहीं, बल्कि आनंद की अनुभूति होती है।
विज्ञापन


इन लोगों ने भी रक्तदान किया
एनएचएम के जिला समन्वयक गौरव पांडेय, मनोज पांडेय, कोमल देवी, निशा तड़ागी, नवनीत बेलवाल, मौरिन सिंह, कमलेश उप्रेती, महेंद्र सिंह मनराल, राजेश कुमार गुप्ता, अमित नाथ, पवन कुमार, शंकर तड़ागी,  कौशल वर्मा, किशन कुमार, पवन कुमार, महेंद्र सिंह बिष्ट, कविता, अमित कुमार टम्टा, चेतना, मनीष सेलिया, गोमती, प्रीति पंत, हिमानी जोशी, शोभा, चंद्रकला, राधा महर, नवीन चंद्र नरियाल, अशोक जोशी, हरीश, करुण कुमार। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें