चंपावत। चंपावत में ब्लॉक प्रमुख पुष्पा सकारी के नेतृत्व में तालाबंदी की गई, जिसमें ज्येष्ठ उप प्रमुख बसंत सिंह तड़ागी, भगवत सिंह चौधरी, नंदाबल्लभ कापड़ी, कैलाश सिंह, घनश्याम भट्ट, अंबादत्त, कमल किशोर, जगदीश चंद्र, रेखा देवी, ललिता देवी आदि थे।
बाराकोट में ब्लॉक प्रमुख संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष निर्मल माहरा के नेतृत्व में ग्रामीण जन प्रतिनिधियों ने ब्लॉक कार्यालय में तालाबंदी की। इस दौरान कनिष्ठ प्रमुख नारायण सिंह अधिकारी, निर्मल नाथ, दीपक कालाकोटी, रूप सिंह आदि थे।
लोहाघाट में मदन राम के नेतृत्व में तालाबंदी की गई। पाटी में ज्येष्ठ प्रमुख चतुर सिंह मेहता के नेतृत्व में खंड विकास अधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा गया। बाद में क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने ब्लॉक कार्यालय में तालाबंदी की। इस दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य दीपा देवी, सरस्वती देवी, विनोद सिंह, कमला देवी, केशव राम, पुष्पा देवी, गीता देवी, लक्ष्मी देवी, नारायण सिंह, हयात सिंह, जगदीश राम, मनोज आदि शामिल थे।