फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंड स्तरीय प्रतियोगिता: अंडर 17 सौ मीटर दौड़ बालक में हिमांशु और बालिका में गहना प्रथम रही

Thu, 08 Oct 2026 11:31 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर(चंपावत)। स्वर्गीय कैलाश चंद्र गहतोड़ी स्पोर्ट्स स्टेडियम में खंड स्तरीय स्कूली बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिता हुई। जिसमें बच्चों ने विभिन्न र्स्पधाओं में अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जिला क्रीड़ा अधिकारी बबीता बिष्ट ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। जिसमें अंडर 14,17,19 बालक और बालिका वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता के अंडर 17 वर्ष 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में राइंका सूखीढांग के हिमांशु कुमार और बालिका वर्ग में राबाइंका टनकपुर की गहना की प्रथम रहे। जबकि दो सौ मीटर दौड़ बालक वर्ग में राइंका सैलानीगोठ के यश,बालिका में राइबाइंका टनकपुर की गैहना प्रथम, चार सौ मीटर दौड़ में राइंका चल्थी के अंकित और बालिका वर्ग में राबाइंका टनकपुर की सरिता प्रथम रहीं। अंडर 14 वर्ष व्यक्तिगत चैंपियन सोनू सामंत और सीमा बोहरा, अंडर 17 में सरिता और गहना महर, अंडर 19 में दिया बनीं। निर्णयक की भूमिका ललित मोहन भट्ट, चंद्र सिंह खोलिया, भुवन जोशी, ममता बिष्ट, कमलेश भट्ट, मोहन नाथ गोस्वामी, प्रकाश, प्रदीप कश्यप, हिमांशु गड़कोटी, अग्निवेश आर्य ने निभाई। प्रतियोगिता में ब्लाक के सभी प्रमुख स्कूल शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें