फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा युवा मोर्चा ने विधायक का पुतला फूंका

Fri, 01 May 2015 06:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
उचौलीगोठ 28 हेक्टेयर राजस्व क्षेत्र से खनन के विरोध में भाजपा युवा मोर्चा ने प्रदर्शन कर विधायक का पुतला फूंका। उधर पार्टी कार्यकर्ताओं का तहसील में धरना जारी है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि जनविरोध के बावजूद शासन-प्रशासन के लोग गांव की सुरक्षा को लेकर चिंतित ग्रामीणों की आवाज को अनसुना कर रहे हैं। उन्होंने ट्रकों में ओवरलोडिंग पर लगाम कसने और खनन बंद किए जाने की वकालत करते हुए उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


मोर्चा के मंडल अध्यक्ष मोहित गड़कोटी के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में जिला मंत्री प्रेम सिंह, अर्जु वाल्मीकि, आकाश वाल्मीकि, अक्षत अग्रवाल, सोनवीर, संदीप, सचिन पाल, कृष्णा श्रीवास्तव आदि शामिल थे। उधर तहसील में चल रहा पार्टी का बेमियादी धरना शुक्रवार को भी जारी रहा। जिलाध्यक्ष सुभाष बगौली की अगुवाई में राजू भंडारी, मुकेश साहू, भीम रजवार आदि धरने पर बैठे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें