लोहाघाट में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद भाजपा कार्यकर्ता। संवाद
लोहाघाट (चंपावत)। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनसंघ के संस्थापक डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। भाजपा लोहाघाट मंडल अध्यक्ष गिरीश कुंवर की अध्यक्षता में जिला संयोजक सतीश पांडेय ने डाॅ. मुखर्जी के जीवन और उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी का बलिदान देश की एकता और अखंडता के लिए प्रेरणास्रोत है।
कार्यक्रम संयोजक महेश बोहरा और मोहित पाठक ने कार्यकर्ताओं से डॉ. मुखर्जी के आदर्शों को आत्मसात कर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के एक देश, एक विधान एक निशान के संकल्प को दोहराया। संचालन देवेंद्र सिंह अधिकारी ने किया। इस दौरान पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष बगौली, सचिन जोशी, गौरव पांडेय, राजू गड़कोटी, पंकज ढेक, देवेंद्र पाटनी, युगल धौनी, कैलाश पांडेय, नर सिंह धौनी, डुंगर प्रथोली, हर्षित फर्त्याल आदि थे। संवाद