फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: सीएम की विधानसभा में तीनों सीटें जीती भाजपा, लोहाघाट में कांग्रेस विधायक नहीं बचा पाए साख

Sun, 26 Jan 2025 12:57 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अपनी विधानसभा में पालिका चुनाव में खुद मोर्चा संभाला था। 18 जनवरी को चंपावत, टनकपुर नगरपालिका और बनबसा नगर पंचायत में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में सभा की। सीएम के किए गए विकास के वादों से जनता का समर्थन जीता और अहम भूमिका निभाई। जबकि लोहाघाट में सेंध लगाकर कांग्रेस को चित कर दिया।
विज्ञापन

जिले की सबसे बड़ी नगरपालिका टनकपुर, दूसरे नंबर की चंपावत और तीसरे नंबर की लोहाघाट पालिका में सीएम धामी का जादू चला। बनबसा नगर पंचायत में भी सीएम के क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों का दम दिखाई दिया। जनता ने खुले दिल से भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान किया। उन्होंने जिले के विकास को लेकर सीएम के नाम पर मतदान किया। सीएम की एक दिन में की गई जनसभाओं का ही असर की भाजपा जिले में चार निकाय सीट जीत गई। जनसभा के दौरान उन्होंने भाजपा के प्रत्याशियों की जीत पर जिले में तिगुनी रफ्तार से विकास करने की बात कही थी। जनता ने अपना काम कर दिया है, अब सीएम की बारी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें