फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण के नाम पर लोगों को उजाड़ेगी भाजपा: प्रदीप टम्टा

Thu, 01 Jun 2023 11:05 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
चंपावत में कांग्रेस में शामिल पूर्व सैनिकों का सम्मान करते पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा। संवाद
विज्ञापन
चंपावत/बनबसा। पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा ने कहा कि बागेश्वर के उप चुनाव में कांग्रेस दमदार तरीके से भाजपा के खिलाफ मैदान में उतरेगी। बृहस्पतिवार को पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर कर जनतंत्र पर परोक्ष रूप से हमला कर रही है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम को लेकर भाजपा सरकार की असंवेदनशील की कलई जंतरमंतर पर महिला पहलवानों के साथ पुलिस के बर्बर रवैये ने खोल दी। टम्टा ने कहा कि दुनिया में देश का गौरव बढ़ाने वाली खिलाड़ियों के साथ मोदी सरकार का रवैया महिलाओं और खिलाड़ियों का मनोबल गिराने वाला है।
विज्ञापन


पूर्व सांसद ने कहा कि मुख्यमंत्री की विधानसभा होने के बावजूद चंपावत में स्वास्थ्य, शिक्षा, संचार सहित आधारभूत सुविधाएं गायब हैं। वार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष पूरन सिंह कठायत, एआईसीसी की पूर्व सदस्य निर्मला गहतोड़ी, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. महेश ढेक, जिला उपाध्यक्ष मोहन अधिकारी, नगर अध्यक्ष नीरज वर्मा, उपाध्यक्ष विवेकानंद जोशी, जगदीश जोशी आदि मौजूद थे। पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा की मौजूदगी में तीन पूर्व सैनिकों सहित चार लोगों ने पार्टी कार्यालय में कांग्रेस की सदस्यता ली। जिलाध्यक्ष पूरन सिंह कठायत ने कहा कि कांग्रेस की नीतियों से प्रभावित होकर पूर्व सैनिक हयात सिंह सामंत, देव सिंह खाती और श्याम सिंह बिष्ट के अलावा सामाजिक कार्यकर्ता मोहन चंद्र पांडेय ने पार्टी की सदस्यता ली।
इधर, बनबसा में पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा ने कहा कि भाजपा के शासन में निर्धन और कमजोर तबका परेशान है। महंगाई से उनकी कमर ही टूटी है। अतिक्रमण के नाम पर भाजपा उन्हें बेघर करने में लगी है। उन्होंने कहा कि सरकार निष्पक्ष है तो सत्तासीनों और धनवानों के अतिक्रमण पर बुलडोजर चलवाए। उन्होंने सरकार से बनबसा में नोेटिस देने से पूर्व लोगों के विस्थापन की व्यवस्था की मांग की है। इस मौके पर कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष गजेंद्र सामंत के नेतृत्व में पूर्व सांसद प्रतिनिधि फिरोज खान और कई कार्यकर्ता थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें