फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा का शक्ति प्रदर्शन

Tue, 27 Sep 2016 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)।
विज्ञापन
भाजपा का शक्ति प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। भाजयुमो ने नगर में कांग्रेस सरकार के खिलाफ डेरा डालो, घेरा डालो गर्जना रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया। युवाओं को बेरोजगारी भत्ता, सिडकुल में 70 फीसदी युवाओं को आरक्षण न मिलने, ज्वलंत समस्याओं का समाधान न होने आदि के खिलाफ नगर के शीतला माता मंदिर परिसर से स्टेशन बाजार से जवाहर पार्क तक रैली निकाली।
विज्ञापन


यहां हुई सभा में ब्लॉक प्रमुख निर्मल माहरा ने कहा कि कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए युवा एकजुट है। सरकारी भर्तियों में जमकर लेन देन हो रहा है। गरीब का मेधावी बच्चा इस भ्रष्टाचार के चलते आगे नहीं बढ़ पा रहा है। विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने कहा कि सीएचसी को पीपीपी मोड से हटाने, कोलीढेक झील का निर्माण करने, नजूल भूमि को फ्री होल्ड करने में सरकार लापरवाह है। कहा कि मुख्यमंत्री हरीश रावत अपनी कुर्सी बचाने के लिए उत्तराखंड को बेचने में लगे हैं।

मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल ने कहा कि राज्य के युवाओं को सिडकुल में 70 फीसदी आरक्षण, लंबे समय से बेरोजगारी भत्ता नहीं मिल रहा है। भाजयुमो जिलाध्यक्ष मोहित पाठक ने मोर्चे की ओर से प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष हिमेश कलखुड़िया, विधायक फर्त्याल, जिला प्रभारी गिरीश परिहार, ब्लॉक प्रमुख निर्मल माहरा को तलवारें भेंट की।  भाजयुमो जिलाध्यक्ष मोहित पाठक ने अध्यक्षता और राजेश उप्रेती, श्याम ढेेक ने संचालन किया। 
विज्ञापन


जिला संयोजक गिरीश परिहार, पूर्व विधायक केसी पुनेठा, बीना महराना, प्रदेश मंत्री इंदर लुंठी, जिला प्रभारी गिरीश परिहार, शिवराज सिंह कठायत, हेमा जोशी, सुभाष बगौली, मदन महर, नरेंद्र लडवाल, मुकेश कलखुड़िया ने विचार रखे। इस दौरान लोहाघाट मंडल अध्यक्ष देवेेंद्र अधिकारी, चंपावत के चेयरमैन प्रकाश तिवारी, नगर अध्यक्ष भाष्कर गड़कोटी, दीपक भट्ट पाटी, मनोज वर्मा बाराकोट, शैलेश जोशी चंपावत, कमल माहरा, गौरव सक्सेना टनकपुर, शिखर चंद बनबसा, नवीन बोहरा, रामदत्त जोशी, मुकेश महराना, गोविंद सामंत, दीपक जोशी, सूरज ढेक, विनोद ढेक, दिनेश चम्याल आदि थे।

लोहाघाट (चंपावत)। जवाहर पार्क में चल रही सभा के दौरान चटख धूप में कार्यकर्ताओं का गर्मी के चलते बुरा हाल था, लेकिन देखते ही देखते कुछ ही समय बाद भारी बारिश के चलते अफरातफरी मच गई। बारिश से बचने के लिए लोग बैनर, पोस्टरों का सहारा ले रहे थे। बाद में नगर पंचायत सभागार में लोगों ने शरण ली। बारिश थमने के बाद भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें