चंपावत। भारतीय जनता पार्टी ने क्षेत्र प्रमुख चुनाव के लिए अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। शुक्रवार को प्रदेश महामंत्री राजेंद्र बिष्ट ने चंपावत, बाराकोट और पाटी ब्लॉक के लिए भाजपा के अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जारी की। चंपावत से अंचला बोरा, बाराकोट से सीमा आर्या और पाटी से प्रकाश सिंह को अधिकृत किया गया है। संवाद