चंपावत। जिले में किसानों की आय बढ़ाने और ग्रामीण आजीविका को सशक्त बनाने के लिए भेषज विभाग ने किसानों को औषधीय खेती से जोड़ने के लिए तेजपात के पौधों का निशुल्क वितरण किया। प्रभारी जिला भेषज समन्वयक देव सिंह ने बताया कि भेषज विभाग जिले के कई दूरदराज क्षेत्रों में जाकर स्वयं सहायता समूहों और स्थानीय किसानों को पौधे बांटे। बताया कि ग्राम शक्तिपुरबूंगा में 79 किसानों को कुल 2500 तेजपात के पौधे निशुल्क बांटे। साथ ही किसानों को तेजपात की खेती के लाभ, देखभाल की विधियां और संभावित विपणन के बारे में भी बताया। कहा कि तेजपात औषधीय पौधों की खेती से किसानों को स्थायी आय के नए स्रोत उपलब्ध होंगे। संवाद