फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐडी देवता के दर्शन को ब्यानधूरा पहुंचे भाजपा सांसद अजय भट्ट

विज्ञापन
ऐडी देवता के दर्शन को ब्यानधूरा धाम पहुंचे भाजपा सांसद को धाम की समस्याएं बताते मंदिर समिति के पद - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
टनकपुर/चंपावत। नैनीताल के सांसद और भाजपा नेता अजय भट्ट ने शुक्रवार को प्रसिद्ध ऐड़ी देवता के धाम ब्यानधूरा के दर्शन किए। उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख, समृद्धि की कामना की। मंदिर सेवा समिति के अध्यक्ष पुजारी शंकर जोशी ने बतौर पुरोहित पूजा कराई। मंदिर समिति ने सांसद भट्ट को ज्ञापन सौंपकर धाम के विकास और यात्रियों के लिए विभिन्न सुविधाओं की मांग की।
विज्ञापन

खटीमा से सेनापानी के रास्ते करीब 15 किमी पैदल चलकर सांसद अजय भट्ट ऐड़ी देवता के धाम ब्यानधूरा पहुंचे। उनके साथ नरेंद्र लडवाल, एनआरआई राज भट्ट, पूर्व प्रमुख लक्ष्मण सिंह लमगड़िया, दिनेश कुंजवाल, रंगकर्मी रजनीश अग्निहोत्री, योगाचार्य डॉ. नवदीप जोशी, लक्ष्मण सिंह लमगड़िया, हिमांशु बिष्ट, रंदीप पोखरिया, गौरव लड़वाल, भावना पंत, खुशबू, प्रकाश तिवारी, डॉ. आनंद मोहन रतूड़ी, पं. मोहन जोशी, त्रिलोक बोहरा, प्रेम सिंह बोहरा, जीवन सिंह बिष्ट, भुवन जोशी, नंदू जोशी, दयाकिशन जोशी, पंकज जोशी, हरीश जोशी आदि थे।
समिति ने मंदिर के विकास और सुविधाओं की रखी मांग
टनकपुर (चंपावत)। भाजपा नेता सांसद अजय भट्ट को ब्यानधूरा मंदिर समिति के अध्यक्ष पं. शंकर जोशी की अगुवाई में समिति के लोगों ने ज्ञापन सौंपकर ब्यानधूरा धाम में पेयजल के लिए पंपिंग योजना, देव जागरण स्थल का विस्तार, धर्मशाला निर्माण, बीएसएनएल का मोबाइल टावर लगवाने, सेनापानी से बरगद नाले तक सड़क निर्माण, ब्यानधूरा मंदिर यात्रा मार्ग की मरम्मत और मंदिर का सौंदर्यीकरण की मांग रखी है। सांसद भट्ट ने समिति को उनकी मांगों पर जल्द अमल कराने का भरोसा दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें