फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाइयों ने मनाया भ्रष्टाचार और कालाधन विरोध दिवस

Wed, 08 Nov 2017 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, लोहाघाट (चंपावत)।
विज्ञापन
लोहाघाट में स्वैप मशीन से खरीददारी करते विधायक पूरन सिंह फर्त्याल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
नोटबंदी का एक वर्ष पूरा होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस भ्रष्टाचार और कालाधन विरोध दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान केंद्र की मोदी सरकार द्वारा लिए गए निर्णय को देशहित में बताते हुए इसकी सराहना की। मीना बाजार स्थित विधायक पूरन सिंह फर्त्याल के कार्यालय में पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष बगौली की अध्यक्षता और जिला महामंत्री नवीन बोहरा के संचालन में हुई बैठक में मुख्य वक्ता विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने कहा कि भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों से अब कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने लोगों को कैश लेस की जानकारी देने के साथ भाजपा नेता दीपक ओली के प्रतिष्ठान में लगी स्वैप मशीन में कार्ड स्वैप कर खरीदारी की। इस मौके पर नन्नू मेहता, चंद्रशेखर बगौली, ललित जोशी, विनोद ढेक, महेंद्र अधिकारी, मुकेश बगौली, जोगेंद्र बोहरा, टीसी ढेक आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


टनकपुर में भाजपाइयों ने मिठाई बांटकर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि नोटबंदी से न सिर्फ कालाधन रखने वालों की बल्कि आतंकवाद पर भी करारी चोट पहुंची है। वहीं देश की अर्थव्यवस्था भी मजबूत हुई है। नगर मंडल अध्यक्ष अध्यक्ष दिनेश प्रजापति की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष विद्या जुकरिया, मुकेश भट्ट, नगर मंडल महामंत्री निगम गुप्ता, अनीता देवी, आनंद मोर्या, विजेंद्र शुक्ला, सुहाग शारदा आदि मौजूद थे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें