मुख्यमंत्री के टनकपुर दौरे के विरोध में भाजपाइयों ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। पुतला फूंकने को लेकर प्रदर्शनकारी और पुलिस के बीच काफी खींचतान बनी रही।
मुख्यमंत्री के टनकपुर आगमन के मौके पर भाजपाई पार्टी के नगर मंडल अध्यक्ष भीम रजवार की अगुवाई में कार्यकर्ता रविवार को सड़क पर उतर आए। सीएम का पुतला फूंकने की भनक लगते ही सीओ राजन सिंह रौतेला मय फोर्स चड्डा चौराह में पहुंचे और भाजपाइयों को पुतला फूंकने से रोकने का भरसक प्रयास किया। पुलिस की छिना-झपटी के बीच भाजपाइयों ने पुतले में आग लगा दी। सीओ और पुलिस के जवानों ने जलते पुतले को बुझा दिया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि आपदा राहत में घोटाले की सीबीआई जांच से बचे मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार को बचाने का प्रयास कर रहे हैं। प्रदर्शन करने वालामें कमल पंत, जसौद सिंह, योगेश जोशी, शंकराचार्य जोशी, नारायण महर, गिरीश वर्मा, सुकुमार, नारायण गैंड़ा, कदार जोशी, अक्षत अग्रवाल, प्रकाश पांडेय, कृष्णा श्रीवास्तव, गोविंद महर, सांसद प्रतिनिधि नरेश सकारी, राजू भंडारी, कन्हैया, सतीश पांडेय, पवन महरा, राजेंद्र रजवार आदि शामिल थे।