फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल और लोहाघाट के कलाकारों ने जमाया रंग

Thu, 29 Oct 2015 10:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णकरायत में चार दिनी बिशुंग महोत्सव शुरू हो गया है। इस अवसर पर चौमल्ला से कडांई मंदिर तक झांकियां निकाली गई। झांकियों के आगे लमगड़ा से आए छलिया नर्तक करतब दिखाते हुए चल रहे थे।
विज्ञापन


विधायक पूरन फर्त्याल ने चौमल्ला में झांकियों को हरी झंडी दिखाई। आंचलिक मांगलिक परिधान में महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। वहीं, सरस्वती शिशु मंदिर, डेल माउंट स्कालर्स  स्कूल, जीआईसी कर्णकरायत के बच्चे शिवजी, राधा और कृष्ण सहित विभिन्न रूपों में दिखे। रात्रि को हुई सांस्कृतिक संध्या मां सरस्वती लोक सांस्कृतिक कला समिति हरतोला नैनीताल तथा रूमझुमा लोहाघाट के कलाकारों के नाम रही।

नैनीताल की टीम ने दैंणा होया खोली का गणेशा हे ईश वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। मेघा कैलाश, चंद्रशेखर, ओम प्रकाश, रूपा, रजनी, नीमा, नरेश की प्रस्तुति पर शानदार नृत्य प्रस्तुत किया। गायक पूरन पपनै और शीला ने अपने स्वर का जादू बिखेरा। शिक्षक नरेश राय के संचालन में रूमझुमा के कलाकारों ने गढ़वाली गीत गाया। महिमा बोहरा, शोभा कुल्याल, पूजा बोनाल, कंचन फर्त्याल, अंजलि राजन, डब्बू डांसर की प्रस्तुति पर दर्शकों ने खूब तालियां बजाई। इस दौरान सुषमा फर्त्याल, आयोजन समिति के अध्यक्ष राकेश  करायत, देवेंद्र बोहरा, उत्तम फर्त्याल, ग्राम प्रधान दीपक करायत, डा.महेश ढेक, संजय मुरारी, श्याम ढेक, कैलाश फर्त्याल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें