फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार नकाबपोशों ने लगाई जंगल में आग

Thu, 11 Jun 2015 10:44 PM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/ लोहाघाट (चंपावत)।
विज्ञापन
विज्ञापन
बनगांव, फोर्ती, मायावती वन पंचायत के जंगलों में एकाएक आग धधकने से बांज समेत अन्य प्रजातियों के वृक्षों को काफी नुकसान पहुंचा है। ग्राम प्रधान सुभाष जोशी के नेतृत्व में ग्रामीणों समेत फायर स्टेशन, वन विभाग, अद्वैत आश्रम मायावती के लोग आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटे हैं।
विज्ञापन


काफी क्षेत्र में आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन अभी भी जंगल धधक रहे हैं। ग्राम प्रधान सुभाष के अनुसार दिन में लगभग डेढ़ बजे बाइक सवार नकाबपोश चार लोगों ने यहां कई स्थानों पर आग लगा दी। उसके बाद वह लोहाघाट की ओर भाग गए। वाहनों की गति इतनी तेज थी कि उनका नंबर भी नोट नहीं किया जा सका।

ग्राम प्रधान ने अग्निकांड की जानकारी वन विभाग, फायर ब्रिगेड को दी। मायावती के जंगल में स्वामी स्वरूपानंद के नेतृत्व में कई लोग आग बुझाने में जुटे हैं।
विज्ञापन


डीएम दीपेंद्र कुमार चौधरी ने जिले में वनागिभन को देखते हुए वनाधिकारियों को वनों में आग लगाने वालों को चिन्हित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने डीएफओ समेत सभी एसडीएम, बीडीओ को अराजक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा है।

बृहस्पतिवार को जिला कार्यालय सभागार में हुई बैठक में डीएम का कहना था कि उनके संज्ञान में लाया गया है कि वनों को आग लगाकर क्षति पहुंचाने वाले दोषियों को न तो चिन्हित किया जा रहा है और न ही उन्हें दंडित किया जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आग लगाने के दोषियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने वालों को जिला प्रशासन की ओर से पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें