फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती बाइक में आग, सवार फरार

Mon, 19 Dec 2016 11:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)।
विज्ञापन
अाग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
 पिथौरागढ़ मार्ग में एक चलती बाइक में अचानक आग लग गई। आग से अफरातफरी मच गई। आग देख बाइक सवार फरार हो गया। सूचना पर पहुंची फायरब्रिगेड की टीम और स्थानीय लोगों की सहायता से आग पर बमुश्किल काबू पाया गया। 
सोमवार की देर शाम एक युवक बाइक संख्या डीएल 4 एसएवाई/ 8018 में  पिथौरागढ़ की ओर जा रहा था। शराब की दुकान से कुछ आगे पिथौरागढ़ मार्ग में बाइक के अगले हिस्से में अचानक आग लग गई। जब तक बाइक सवार कुछ समझ पाता, तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया। बाइक सवार ने बाइक से कूद मारकर आग को बुझाने की कोशिश की। इतने में लोहाघाट जीआईसी के शिक्षक विक्रमाजीत चौहान ने लोगों को आवाज देकर मदद को कहा और खुद भी आग बुझाने में जुट गए। इस दौरान एकाएक बाइक सवार मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुमित गड़कोटी, भास्कर मुरारी, दीपक जोशी, रामू मुरारी, दानू सुतेड़ी, हिमांशु जजरिया आदि ने फायर कर्मियों को सूचना देकर आसपास से पानी की व्यवस्था कर आग पर काबू पाने की कोशिश की। कुछ देर बाद ही लोगों और फायर कर्मियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। मौके पर पहुंचे दरोगा अरुण राणा और ललित रावल ने बताया कि अज्ञात बाइक सवार का ब्यौरा जुटाया जा रहा है। दो दिन पूर्व टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में बस्टिया के पास भी एक चलती कार में आग लग गई थी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें