भोले बाबा बस ग्यान मेरा उत्तराखंड...
- फोटो : अमर उजाला
गोरखा नगर के दुर्गा महोत्सव में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम शुरू हो गई है। वयोवृद्ध गुड्डी देवी, ममता देवी और सभासद रमा देवी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। शिव-पार्वती के नृत्य की प्रस्तुति हुई। ‘भोले बाबा बस ग्यान मेरा उत्तराखंड’ में बोल पर गुनगुन, नैना, लक्की, अदिति, खुशी ने समूह नृत्य प्रस्तुत किया।
बाल कलाकारों की प्रस्तुति ‘बेडृू पाको बारह मासा नारान काफल पाको चैत’ गीत पर दर्शकों ने खूब तालियां बजाई। महोत्सव के तहत हुई बैडमिंटन प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व खिलाड़ी दीपक मेहता ने किया। सीनियर एकल वर्ग में सौरभ ओली ने यश महरा तथा जूनियर वर्ग में अमन शाह ने आशीष बिष्ट को पराजित कर ट्राफी पर कब्जा किया।
समप्रित एवं आकाश निर्णायक थे। आयोजन में शरद, गोरखा, शिवम, अमन, सचिन, दीपक मेहता, सुभाष आदि सहयोग कर रहे है।