फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोले बाबा बस ग्यान मेरा उत्तराखंड... 

Sun, 02 Oct 2016 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
विज्ञापन
भोले बाबा बस ग्यान मेरा उत्तराखंड...  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गोरखा नगर के दुर्गा महोत्सव में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम शुरू हो गई है। वयोवृद्ध गुड्डी देवी, ममता देवी और सभासद रमा देवी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। शिव-पार्वती के नृत्य की प्रस्तुति हुई।  ‘भोले बाबा बस ग्यान मेरा उत्तराखंड’ में बोल पर गुनगुन, नैना, लक्की, अदिति, खुशी ने समूह नृत्य प्रस्तुत किया।
विज्ञापन


बाल कलाकारों की प्रस्तुति ‘बेडृू पाको बारह मासा नारान काफल पाको चैत’ गीत पर दर्शकों ने खूब तालियां बजाई। महोत्सव के तहत हुई बैडमिंटन प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व खिलाड़ी दीपक मेहता ने किया। सीनियर एकल वर्ग में सौरभ ओली ने यश महरा तथा जूनियर वर्ग में अमन शाह ने आशीष बिष्ट को पराजित कर ट्राफी पर कब्जा किया।
विज्ञापन


समप्रित एवं आकाश निर्णायक थे। आयोजन में शरद, गोरखा, शिवम, अमन, सचिन, दीपक मेहता, सुभाष आदि सहयोग  कर रहे है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें