फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिंगराड़ा के रेंजर एसडीओ कार्यालय संबद्ध

Mon, 30 Oct 2017 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत।  
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत वन विभाग के छह वन क्षेत्रों में फेरबदल किया गया है। डीएफओ जीवन चंद्र जोशी ने सोमवार को यह आदेश जारी किए हैं। भिंगराड़ा रेंज में लीसा कारोबार होता है। वहां के रेंजर हिमालय सिंह टोलिया को एसडीओ कार्यालय चंपावत संबद्ध किया गया है। देवीधुरा के रेंजर भूपाल सिंह को भिंगराड़ा का अतिरिक्त जिम्मा दिया गया है। विभाग ने स्थानांतरण की वजह अधिकारियों का कार्यकाल तीन वर्ष से अधिक होना बताया है। 
विज्ञापन


डीएफओ जोशी द्वारा जारी आदेश में चंपावत के प्रभारी रेंजर बृजमोहन टम्टा के स्थान पर कैलाश चंद्र तिवारी को रेंजर बनाया गया है। लोहाघाट के रेंजर दीप चंद्र जोशी को टनकपुर लीसा डिपो भेजा गया है। अब तक लीसा डिपो का अतिरिक्त दायित्व बूम के रेंजर बीके महरा के पास था। काली कुमाऊं के रेंजर हेम चंद्र गहतोड़ी को लोहाघाट रेंज का अतिरिक्त जिम्मा सौंपा गया है।

विभाग ने भले ही इन तबादलों को रुटीन बताया है, लेकिन इस माह के शुरू से चल रही पूर्व डीएफओ एके गुप्ता के ऑडियो क्लिपिंग, लीसा निकासी की जांच से जोड़ा जा रहा है। करीब दो महीने पूर्व टनकपुर में 50 क्विंटल के बजाय 130 क्विंटल वन सामग्री का मामला भी पकड़ा गया था। डीएफओ कार्यालय के एक बाबू प्रकाश महरा को निलंबित कर अल्मोड़ा संबद्ध भी किया जा चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें