फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिंगराड़ा एड़ी बालकृष्ण मेला:डोला निकाल निभाई रस्म, सोशल डिस्टेंसिंग के साथ हुई पूजा-अर्चना

विज्ञापन
भिंगराड़ा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर डोला यात्रा निकालते श्रद्घालु। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। भिंगराड़ा के प्रसिद्ध एड़ी बालकृष्ण मंदिर में बुधवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का डोला उठा। भिंगराड़ा और खरही से दो डोले एड़ी बालकृष्ण मंदिर तक निकले। सुरक्षित दूरी के साथ निकले डोले में देवडांगर और पुजारी कृष्ण चंद्र जोशी, पूरन चंद्र भट्ट उमापति जोशी ने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। बृहस्पतिवार को दोनों डोले अपने गांव को ले जाएंगे।
विज्ञापन

डोले में सिर्फ पुजारी, डंगरियों सहित 40 लोग शामिल रहे। मेले में सांस्कृतिक, कारोबारी और अन्य कार्यक्रम भी नहीं हुए। मंदिर समिति के अध्यक्ष मुकेश महराना ने बताया कि कोरोना के चलते समूची गतिविधियों को सांकेतिक रूप से नियमों का पालन करते हुए किया गया। इस मौके पर धर्मानंद भट्ट, रमेश भट्ट, जीवन चंद्र, दीपक चंद्र, महेश जोशी, राकेश चंद्र, दीप चंद्र, सुरेश चंद्र आदि थे। भिंगराड़ा के इस नामी मेले में लधिया घाटी के 25 गांवों के हजारों लोग शिरकत करते हैं।
नागनाथ मंदिर में गूंजती रहीं हरे कृष्णा हरे राम की धुन
चंपावत। नागनाथ मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले का प्रतीकात्मक आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं ने सुरक्षित दूरी का पालन करते हुए पूजा-अर्चना की। दिनभर हरे कृष्णा-हरे राम की धुन गूंजती रहीं। बुधवार को मंदिर में पूजा-अर्चना जारी रही। पूजन में पंडित ललित मोहन पांडेय, पुजारी तरुण रावल के अलावा विकास साह, मुकेश पचौली, मुक्तेश पचौली, विनीत गोस्वामी, संजय प्रहरी, नरेश प्रहरी, मोहित पचौली शामिल थे। सभासद रोहित बिष्ट ने बताया कि बृहस्पतिवार को नागनाथ मंदिर परिसर में प्रतीकात्मक रूप से फूलडोल डोला यात्रा निकाली जाएगी। इसमें सिर्फ दस लोग शमिल होंगे। इधर, ढकना में श्यामराज मंदिर से भगवती मंदिर तक श्रीकृष्ण डोला यात्रा निकली। पुरोहित सतीश जोशी और ललित मोहन पांडेय ने पूजा-अर्चना की। देवडांगरों ने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में प्रधान विनोद चौधरी, प्रमोद चौधरी, जीवन, हेमंत, भुवन पांडेय, छवि पांडेय, कैलाश नरियाल, मनोज भंडारी, ईश्वर सिंह, विकास चौधरी, शंकर पांडेय, वीरेंद्र भंडारी, राकेश चौधरी, नवीन भंडारी, बल्लू भंडारी थे। वहीं, पुलिस लाइन में भी सिर्फ पूजा-अर्चना हुई। एसपी लोकेश्वर सिंह ने श्रीकृष्ण पूजन किया।
विज्ञापन

हवन के साथ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का पारायण
लोहाघाट (चंपावत)। शिवालय मंदिर में 50वें श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का हवन, यज्ञ के साथ पारायण हो गया है। कोरोना के चलते इस साल भंडारे का आयोजन नहीं किया गया। महोत्सव के मुख्य आयोजक और मंदिर के मठाधीश स्वामी मोहनानंद के निर्देशन में बुधवार को महोत्सव का हवन और यज्ञ के साथ पारायण किया गया। स्वामी ने बताया कि महोत्सव में पंडित प्रदीप पांडेय, पंडित गोविंद बल्लभ और पंडित भाष्कर कोठारी ने नित्य कलश पूजन, गौरी गणेश पूजन, व्यासपीठ, पुस्तक, व्यास एवं ब्राह्मण पूजन सहित शिव महापुराण के 24 हजार श्लोकों का मूलपाठ किया। मुख्य यजमान प्रकाश पुनेठा और मंजू पुनेठा ने पूजा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें