फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से भिड़ीं बस, रोडवेज चालक की मौत

Tue, 05 May 2015 11:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड परिवहन निगम की देहरादून से लोहाघाट आ रही बस उत्तर प्रदेश के अफजलगढ़ के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सोमवार रात हुए इस हादसे में घायल ड्राइवर की मौत हो गई। लोहाघाट के तहसीलदार हर सिंह रजवार पत्नी के साथ इसी बस में सवार थे, उन्हें भी मालूमी चोटें आई हैं।
विज्ञापन


लोहाघाट डिपो की बस (यूके 07-टीए 2002) सोमवार की रात 11.40 बजे अफजलगढ़ के पास विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक (यूपी 12 के/7831) से भिड़ गईं। बस में 50 यात्री सवार थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस करीब 30 मीटर पीछे घिसटने के बाद सड़क के किनारे एक पेड़ से टकरा गई। हादसे में तहसील पाटी के पिपलाटी निवासी बस के ड्राइवर ब्रजेश भट्ट (42) पुत्र रमेश चंद्र भट्ट को गंभीर चोटें आने पर उन्हें पास के अस्पताल ले जाया जा रहा था लेकिन उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।  बस में सवार युवक कांग्रेस के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष कविराज मौनी के अनुसार एक घंटे की मशक्कत के बाद चालक को उसकी सीट से निकाला जा सका। मृतक का परिवार वर्तमान में खटीमा के कंजाबाग में रहता है।

शव लेने अफजलगढ़ पहुंचे रोडवेज कर्मी
लोहाघाट। सूचना पर मृतक ड्राइवर का शव लेने लोहाघाट से रोडवेज कर्मियों की टीम मौके को रवाना हो गई थी। रोडवेज के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक श्रीराम कौशल, यातायात निरीक्षक पूरन राम, राजेंद्र चंद और मृतक के पिता सेवानिवृत्त यातायात अधीक्षक रमेश भट्ट मंगलवार तड़के अफजलगढ़ पहुंच गए थे। पोस्टमार्टम के बाद शव को यहां लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें