लोहाघाट (चंपावत)। नगर पालिका की ओर से स्थापित की गई भारत माता की प्रतिमा का पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने फीता काटकर उद्घाटन किया। सोमवार को नगर के रेन बसेरा के पास नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इससे पहले शिशु मंदिर लोहाघाट में कोश्यारी का स्वागत किया गया। स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। वहां पर विभाग प्रचारक वतन, दर्जा मंत्री श्याम नारायण पांडेय, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामत, प्रदेश मंत्री निर्मल माहरा, ब्लाक प्रमुख महेंद्र ढेक, व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष जुकरिया, रुप सिंह बोरा, सतीश पांडेय मौजूद रहे। संवाद