बाराकोट में भारत जोड़ो यात्रा निकालते कांग्रेस कार्यकर्ता।
- फोटो : LOHAGHAT
चंपावत। भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में कांग्रेस कार्यालय से लेकर छतार तक घर जोड़ो यात्रा निकाली गई। जिलाध्यक्ष पूरन कठायत के नेतृत्व में यात्रा निकाली गई। इससे पूर्व कांग्रेस कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा में पुष्प अर्पित कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। इस मौके पर निर्मल तड़ागी, नीरज वर्मा, अशोक वर्मा, प्रकाश बोहरा, बाला दत्त थ्वाल, मोहन सिंह अधिकारी, विवेकानंद जोशी, जगदीश चंद्र जोशी, निर्मला गहतोड़ी, विमला महरा आदि रहे।
बाराकोट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारत जोड़ो यात्रा निकाली। ब्लॉक अध्यक्ष प्रहलाद सिंह अधिकारी के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने छतरी तिराहे से लेकर बाराकोट बाजार आदि स्थानों तक भारत जोड़ो यात्रा निकाली गई। कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में रात दिन का अंतर है। कहा कि 2024 में होने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा को सबक सिखाने के लिए लोग तैयार हैं। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के चित्र में माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर उमेद सिंह बिष्ट, भवान सिंह फर्त्याल, हेमा जोशी, कमल कालाकोटी, प्रहलाद राम, गोपली देवी, अशोक कुमार, ललित प्रसाद, कुंदन सिंह आदि थे।